UP में BJP की बड़ी रणनीति! राज्यसभा के लिए 8 नाम घोषित, OBC-दलितों और महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

UP Rajya Sabha Election: BJP ने 8 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, OBC-दलित और महिलाओं को प्रतिनिधित्व



भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी की सूची में 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, सूची में 2 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है।


BJP की इस सूची को सामाजिक समीकरण और आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए चेहरों को मौका देने के साथ पार्टी ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है।


अब सवाल यह है कि BJP की यह रणनीति यूपी की राजनीति पर कितना असर डालेगी और पार्टी के इस फैसले को जनता किस नजरिए से देखती है?