दिल्ली में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से ₹18.23 लाख के नकली 500 और 100 रुपये के नोट बरामद हुए। इनमें तैयार और अधबने नोट दोनों शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट तैयार करने से जुड़े अन्य उपकरण भी मिले हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।
