धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार समेत 8 नामों का ऐलान; हरदीप पुरी और बीएल वर्मा को नहीं मिला दोबारा मौका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की सूची में OBC, दलित और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
बीजेपी के घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
इस सूची में तीन OBC चेहरे—धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार, जबकि दो दलित नेताओं विद्यासागर सोनकर और प्रियंका सिंह रावत को जगह मिली है। इसके अलावा दो ब्राह्मण और एक ठाकुर उम्मीदवार भी शामिल हैं।
बीजेपी ने मौजूदा राज्यसभा सदस्यों हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होना है।
राजनीतिक जानकार इस सूची को आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की सामाजिक और क्षेत्रीय रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
