44 साल का इंतजार खत्म! भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड 
भारत के लिए मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में किया। इसके बाद चीन ने कई बार बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम के मजबूत डिफेंस और गोलकीपर सविता पुनिया के शानदार बचाव ने बढ़त कायम
यह जीत खास इसलिए है क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1982 में एशियन गेम्स का गोल्ड जीता था। यानी 44 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने फिर से महिला हॉकी में एशियाई स्वर्ण हासिल किया है।
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और खिलाड़ियों के कौशल, टीमवर्क व दृढ़ संकल्प की सराहना की।