WPL 2027 ऑक्शन पर बड़ा अपडेट! सामने आई तारीख, कोच्चि में हो सकता है खिलाड़ियों का Auction

WPL 2027 ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट



WPL 2027 के ऑक्शन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग 2027 का प्लेयर ऑक्शन अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कोच्चि में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि, तारीख और आयोजन स्थल पर BCCI की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 


रिपोर्ट के अनुसार, ऑक्शन की संभावित तारीख 28 या 29 अक्टूबर 2026 बताई जा रही है। वहीं WPL 2027 से जुड़े Impact Player नियम पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया है और इस पर अगले महीने चर्चा होने की बात सामने आई है। 


WPL 2026 में मेगा ऑक्शन के बाद अब 2027 के लिए टीमों में बड़े बदलावों की बजाय जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को शामिल करने पर फोकस रहने की संभावना है। ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज से जुड़ी जानकारी भी अहम होगी।