अब गैस खत्म होने की टेंशन नहीं! सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर
LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल ने Indane XTRALITE NOW नाम से एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की है, जिसके तहत चुनिंदा प्रकार के LPG सिलेंडर बुकिंग के बाद लगभग 4 घंटे के भीतर घर पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है।
इस सेवा में हल्के 10 किलो कंपोजिट LPG सिलेंडर के साथ कुछ जगहों पर 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की तेज डिलीवरी की सुविधा भी शामिल है। शुरुआत में यह सेवा चुनिंदा शहरों में शुरू की गई थी और इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों तक बढ़ाने की योजना बताई गई।
