‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स-फ्री, उत्तराखंड में CM धामी का बड़ा ऐलान
आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य में टैक्स-फ्री करने का ऐलान किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में फिल्म देखने के बाद इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को समझने का अवसर मिलता है। बाबा से जुड़ा कैंची धाम भी उत्तराखंड की प्रमुख आस्था स्थलों में शामिल है।
फिल्म की कहानी प्रेम, सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों के संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा समर्थन मिला है और इसकी सफलता को लेकर मनोरंजन जगत में भी चर्चा जारी है।
‘हनुमान अंश’ की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसे उत्तराखंड में टैक्स-फ्री किए जाने का फैसला फिल्म के लिए एक और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिलीज की भी तैयारी बताई गई है।
