PM मोदी का बड़ा बयान: ‘2013 में देश निराशा के दौर से गुजर रहा था’

 2013 में देश निराशा के दलदल में था: SRCC में PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला



नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए वर्ष 2013 के दौर का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय देश निराशा और हताशा के माहौल से गुजर रहा था। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार, आर्थिक चुनौतियों और नीति संबंधी समस्याओं को लेकर निशाना साधा। 


पीएम मोदी ने अने वर्ष 2013 के SRCC संबोधन को याद करते हुए कहा कि उस समय भी उन्होंने छात्रों के सामने सकारात्मक सोच और देश के भविष्य का विजन रखा था। उन्होंने पानी से भरे गिलास का उदाहरण देते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण की बात दोहराई। 


SRCC के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री करीब 13 साल बाद पहुंचे। इससे पहले वह वर्ष 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कॉलेज आए थे। इस बार उन्होंने कार्यक्रम में छात्रों और संस्थान की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।