टल गया गैस संकट! होर्मुज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची LNG की सप्लाई
होर्मुज जलडमरूमध्य से LNG (Liquefied Natural Gas) की आवाजाही सितंबर में काफी बढ़ी है। उपलब्ध शिपिंग आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में करीब 19 से 21 LNG कार्गो होर्मुज से होकर निकले, जो फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद किसी एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है।
इस बढ़ी आवाजाही से वैश्विक गैस सप्लाई को लेकर बनी चिंताओं में कुछ राहत मिली है। सितंबर में गुजरने वाले कार्गो में कतर और संयुक्त अरब अमीरात से आने वाली LNG शामिल रही।
भारत के लिए भी यह अहम अपडेट है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में भारत की पश्चिम एशिया से LNG आपूर्ति में सुधार हुआ और कुछ LNG जहाज भारत के पश्चिमी तट की ओर भी पहुंचे।
हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक सप्लाई में सुधार के बावजूद होर्मुज से जुड़ा भूराजनीतिक और शिपिंग जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। आगे की स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में जलडमरूमध्य से LNG जहाजों की आवाजाही किस स्तर पर बनी रहती है।
