कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात, DA-DR बढ़ाकर 38% किया गया
DA Hike 2026: त्योहारों के बीच पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की दर बढ़ाकर 38% कर दी है। इससे पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 18% की दर से DA/DR मिल रहा था।
कर्मचारियों को कितना फायदा?
नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार के कर्मचारियों को संशोधित मूल वेतन के 38% की दर से DA मिलेगा। यह लाभ सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, वैधानिक निकायों, सरकारी उपक्रमों, पंचायतों, नगरपालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारियों तक भी लागू किया गया है।
पेंशनभोगियों के लिए भी बढ़ा DR
राज्य के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों के लिए भी DR की दर बढ़ाकर 38% कर दी गई है। यह संशोधित मूल पेंशन या पारिवारिक पेंशन के आधार पर लागू होगा।
पुराने वेतनमान वालों को भी राहत
पांचवें वेतन आयोग के तहत पुराने वेतनमान में वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए DA की दर 171% से बढ़ाकर 223% की गई है। इसी तरह संबंधित पुराने पेंशन/पारिवारिक पेंशन पाने वालों के लिए भी DR 223% किया गया है।
कब से लागू हुआ फैसला?
सरकार का यह संशोधन 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी है। ऐसे में अक्टूबर से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई DA/DR दर का लाभ मिलेगा।
