धनबाद में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान अचानक मची अफरा-तफरी, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बुझाई आग
धनबाद के जगजीवन नगर में बुधवार को भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया। यात्रा में जलती मशाल से निकली चिंगारी बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी, जिससे कपड़े में आग लग गई। घटना के वक्त धनबाद सांसद ढुल्लू महतो भी उनके पास मौजूद थे।
बताया गया कि सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बयान दे रहे थे और उनके पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे। इसी दौरान मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर गिरी और अचानक आग पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी।
घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार विधायक सुरक्षित हैं।
