Vaishno Devi Yatra 2026: यात्रा मार्ग पर सुरक्षा अलर्ट, पुलिस और CRPF ने किया संयुक्त निरीक्षण

 वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा अलर्ट, पुलिस-CRPF ने लिया जायजा



कटड़ा/रियासी: श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने कटड़ा से भवन तक पूरे यात्रा मार्ग की संयुक्त सुरक्षा समीक्षा की। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया। 


निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर बनाए गए चेकिंग और फ्रिस्किंग पॉइंट्स, सुरक्षाबलों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का भी जायजा लिया। 


वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित टीमों को सुरक्षा व्यवस्था का सख्ती से पालन करने और पूरे मार्ग पर उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस और CRPF के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।