Teacher's Day 2026: सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, अखिलेश यादव ने बंद स्कूलों को लेकर सरकार को घेरा

 शिक्षक दिवस पर सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना



लखनऊ: शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया। पार्टी के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य बंद सरकारी स्कूलों और ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। 

सपा की छात्र सभा की ओर से 5 सितंबर से 11 सितंबर तक छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम के तहत बंद प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के आसपास शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंद स्कूलों को दोबारा खोलना जरूरी है और शिक्षा को वंचित एवं पिछड़े वर्गों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। पार्टी ने अभियान के लिए ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’ संदेश दिया है।