PPF निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 7.1% ही रहेगी ब्याज दर
PPF यानी Public Provident Fund में निवेश करने वालों के लिए नया अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में PPF पर ब्याज दर 7.1% सालाना बनी रहेगी।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 30 सितंबर 2026 को तीसरी तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा की। यह दरें 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेंगी।
इस फैसले का मतलब है कि PPF खाताधारकों को मौजूदा तिमाही में पहले की तरह 7.1% ब्याज मिलेगा। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की दरों में लगातार दसवीं तिमाही भी कोई बदलाव नहीं किया है।
Business Standard
अन्य प्रमुख दरें:
PPF: 7.1%
NSC: 7.7%
सुकन्या समृद्धि योजना: 8.2%
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम: 8.2%
मंथली इनकम अकउंट: 7.4%
