FASTag से दो बार कटा टोल तो मिला ₹6,800 मुआवजा, जानिए पूरा मामला

 टोल प्लाजा पर डबल टोल वसूली का मामला, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया ₹6,800 का मुआवजा




हरियाणा में एक वाहन चालक से टोल प्लाजा पर एक ही यात्रा के लिए दो बार शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया। चालक के अनुसार, उससे ₹130 का टोल लिया गया, जबकि करीब पांच मिनट बाद उसके Paytm वॉलेट से अतिरिक्त ₹65 भी कट गए। 


मामला उपभोक्ता आयोग पहुंचने पर भुगतान रिकॉर्ड और टोल रसीद को अहम सबूत माना गया। 

Panipat District Consumer Disputes Redressal Commission ने इसे सेवा में कमी मानते हुए ₹1,300 की राशि और ₹5,500 मुआवजा व खर्च के रूप में देने का आदेश दिया। कुल राहत ₹6,800 रही।