LPG Cylinder New Rules 2026: गैस सिलेंडर पर सख्ती, सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक जरूरी
नई दिल्ली: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए Biometric Aadhaar Authentication पूरा होना जरूरी होगा। सरकार का उद्देश्य सब्सिडी को सही और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना तथा डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों की पहचान करना है।
बिना बायोमेट्रिक के क्या होगा?
जिन उपभोक्ताओं ने Biometric Aadhaar Authentication पूरा नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी वाले रिफिल की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, सरकारी जानकारी के मुताबिक LPG मिलना पूरी तरह बंद नहीं होगा; ऐसे उपभोक्ता बाजार मूल्य पर LPG प्राप्त कर सकते हैं।
क्यों जरूरी किया गया बायोमेट्रिक?
सरकार के मुताबिक इस प्रक्रिया का मकसद सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल, डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों पर रोक लगाना है। इससे सब्सिडी को वास्तविक पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
घर बैठे भी पूरा हो सकता है e-KYC
उपभोक्ता Biometric Aadhaar Authentication कई तरीकों से पूरा कर सकते हैं। सिलेंडर की डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
Indane ग्राहक IndianOil ONE, Bharatgas ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप के माध्यम से भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
करोड़ों उपभोक्ता पहले ही करा चुके हैं सत्यापन
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ यानी 89.9% सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता Biometric Aadhaar Authentication पूरा कर चुके थे। जिनका सत्यापन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।
जरूरी बात
अगर आपके LPG कनेक्शन का बायोमेट्रिक सत्यापन पहले से पूरा है, तो दोबारा कराने की आवश्यकता नहीं है। अगर अभी तक नहीं कराया है और आप सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले इसकी स्थिति जांच लेना जरूरी है।
