Janmashtami 2026: कान्हा के भोग में जरूर रखें धनिया पंजीरी, जानें आसान रेसिपी

 जन्माष्टमी 2026: कान्हा के भोग में जरूर रखें धनिया पंजीरी, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी के मौके पर भक्त कान्हा को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। इनमें धनिया पंजीरी का खास महत्व माना जाता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।

धनिया पंजीरी को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें धनिया, घी, मखाना, मेवे, नारियल और पिसी चीनी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।


धनिया पंजीरी बनाने के लिए सामग्री

- 1 कप धनिया पाउडर या धनिया के बीज

- 2-3 बड़े चम्मच देसी घी

- मखाने

- काजू और बादाम

- खरबूजे के बीज

- कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल

- पिसी हुई चीनी या बूरा

- थोड़ी सी किशमिश

- इलायची पाउडर


धनिया पंजीरी बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा देसी घी गर्म करें। इसमें धनिया पाउडर डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। धनिया से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।

अब इसी तरह मखाने और सूखे मेवों को हल्का भून लें। मखानों को चाहें तो दरदरा कूट सकते हैं। इसके बाद भुना हुआ धनिया, मखाने, मेवे, नारियल और खरबूजे के बीज एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें पिसी चीनी या बूरा और इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद स्वादिष्ट धनिया पंजीरी तैयार है।


इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटा जा सकता है।