CTET 2026: करेक्शन विंडो खुली, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती की है, वे 10 सितंबर 2026 तक उसमें जरूरी सुधार कर सकते हैं। CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो से जुड़ी सूचना जारी की गई है।
कैसे करें सुधार?
●CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
●CTET SEP 2026 Correction Window लिंक पर क्लिक करें।
●अपने लॉगिन विवरण से प्रवेश करें।
●जरूरी जानकारी में सुधार करें।
●फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।
अंतिम तारीख: 10 सितंबर 2026 है, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते सुधार प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
