ओमान में जहाज पर हमला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति; एक भारतीय की तलाश जारी

ओमान के पास जहाज पर हमला, भारत ने बताया ‘अस्वीकार्य’; एक भारतीय अभी लापता


ओमान के तट के पास MT El Gaia नाम के कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों, नागरिकों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना “अस्वीकार्य” है। 

जानकारी के मुताबिक जहाज पर 14 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। इनमें से 13 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी लापता है। उसकी तलाश के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारतीय दूतावास भी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। 

भारत ने ओमान के अधिकारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है और क्षेत्र में तनाव कम करने तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति बहाल करने की अपील की है। साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही जल्द बहाल करने पर जोर दिया।