कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी, सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी

 कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी, भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी



कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के राज्य प्रभारी पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने अब उन्हें असम की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस बदलाव को कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। सचिन पायलट के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पंजाब में पार्टी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्वोत्तर में कांग्रेस की रणनीति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।