कर्नाटक में दूध के दाम बढ़ाने की मांग, उत्पादकों ने सरकार को दिया 3 दिन का समय
कर्नाटक में दूध उत्पादक संघों ने दूध की खरीद कीमत में ₹8 प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग की है। उनका कहना है कि चारा, पशु आहार, पैकेजिंग, ईंधन और परिवहन की लागत बढ़ने से डेयरी किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।
उत्पादकों ने राज्य सरकार और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) को मांग पर फैसला लेने के लिए तीन दिन का समय दिया है। मांग पर निर्णय नहीं होने की स्थिति में 22 सितंबर से राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
फिलहाल ₹8 की बढ़ोतरी लागू नहीं हुई है। अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा। अगर प्रस्ताव स्वीकार किया जाता है, तो दूध और उससे जुड़े डेयरी उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
