27 सितंबर को इस्लामाबाद में क्या होने वाला है? अस्पताल हाई अलर्ट पर, ऑपरेशन टले और छुट्टियां रद्द

 इस्लामाबाद में 27 सितंबर को क्या होने वाला है? अस्पतालों में ऑपरेशन टले, स्टाफ की छुट्टियां रद्द



पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 27 सितंबर 2026 को लेकर तैयारियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शहर के कुछ बड़े अस्पतालों में निर्धारित सर्जरी को आगे बढ़ाया गया है और डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।


कथित सरकारी दस्तावेजों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि अस्पतालों के सर्जिकल विभागों को ‘मास कैजुअल्टी’ यानी बड़ी संख्या में घायलों के आने की संभावित स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


हालांकि, 27 सितंबर को ऐसी विशेष तैयारियों की वास्तविक वजह को लेकर अभी स्पष्ट आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी कारण इस घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।


क्या 27 सितंबर को इस्लामाबाद में कोई बड़ा आयोजन या संभावित सुरक्षा स्थिति बनने वाली है? फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।