अन्वय द्रविड़ का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाका, 18 गेंदों में मचाया तहलका

 अन्वय द्रविड़ का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाका, 18 गेंदों में जड़े 38 रन



भारत U-19 और ऑस्ट्रेलिया U-19 के बीच राजकोट में खेले गए पहले यूथ वनडे में अन्वय द्रविड़ ने शानदार आक्रामक पारी खेली। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। 


अन्वय ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में 38 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी तेज पारी की मदद से भारत U-19 ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। 


इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भी भारत U-19 के लिए डेब्यू किया और 26 गेंदों में 28 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया U-19 की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया। 


अन्वय इससे पहले श्रीलंका दौरे पर भी 87 रनों की पारी खेलकर चर्चा में आए थे।