PF खाते में ये गलती पड़ सकती है भारी, पेंशन क्लेम से पहले जरूर चेक करें ये रिकॉर्ड

PF खाते में छोटी गलती से पेंशन पर असर, ऐसे रखें रिकॉर्ड सही
कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) से जुड़े मामलों में PF खाते की जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। खासकर Date of Joining (DOJ), Date of Exit (DOE), EPS योगदान और सर्विस हिस्ट्री में गलती होने पर भविष्य में पेंशन या PF क्लेम की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। 

किन गलतियों से परेशानी हो सकती है?

●PF रिकॉर्ड में जॉइनिंग या नौकरी छोड़ने की तारीख गलत होना।
●EPS की सर्विस हिस्ट्री में अवधि छूट जाना।
●अलग-अलग नौकरियों का PF/EPS रिकॉर्ड सही तरीके से लिंक या ट्रांसफर न होना।
●EPS योगदान से संबंधित रिकॉर्ड में गड़बड़ी होना।
●UAN और KYC से जुड़ी जानकारी में असंगति।


ऐसी गड़बड़ियां सामने आने पर समय रहते रिकॉर्ड की जांच और सुधार कराना बेहतर है, क्योंकि बाद में पेंशन या क्लेम के समय समस्या बढ़ सकती है। 

क्या करें?

अपने UAN पोर्टल पर Service History और PF/EPS रिकॉर्ड जांचें। अगर कोई जानकारी गलत है तो संबंधित नियोक्ता/EPFO के माध्यम से सुधार की प्रक्रिया शुरू करें। EPS के नियमों के तहत पेंशन पात्रता और सेवा अवधि का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है। 

 Description:

 PF खाते में Date of Joining, Date of Exit या EPS Service History में गलती होने पर भविष्य में पेंशन और क्लेम प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जानें किन रिकॉर्ड को जरूर जांचना चाहिए।