इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से क्रिकेट जगत हैरान

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से क्रिकेट जगत हैरान
इंग्लैंड की अनुभवी महिला तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने 2026 सीजन के अंत में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। 34 वर्षीय क्रॉस का क्रिकेट करियर दो दशक से ज्यादा लंबा रहा है।

क्रॉस ने 2013 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और तीनों फॉर्मेट में कुल 102 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उनके नाम 140 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। 2014 महिला एशेज में उनके शानदार प्रदर्शन को उनके करियर की खास उपलब्धियों में गिना जाता है।

घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने लंकाशायर के लिए लंबे समय तक शानदार योगदान दिया। अब वह मौजूदा सीजन पूरा करने के बाद अपने खेल करियर को अलविदा कहेंगी।